जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।
जनपद में अराजक तत्वों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब हाईवे और टोल प्लाजा भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। कानपुर निवासी अमित मिश्रा ने 22 दिसंबर को उन्नाव पुलिस के एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर नवाबगंज टोल प्लाजा के पास खुलेआम गुंडई किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़ित अमित मिश्रा के अनुसार वह अपने परिवार के साथ कानपुर से लौट रहे थे। इसी दौरान नवाबगंज टोल प्लाजा के पास पीछे से आ रही एक कार ने जानबूझकर उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। आरोप है कि गाड़ी में महिलाएं मौजूद होने के बावजूद कार सवार अराजक तत्व गाड़ी से उतरे और दबंगई दिखाते हुए अभद्रता और गुंडई पर उतर आए।
पीड़ित ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि टोल प्लाजा जैसे व्यस्त और सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल खड़े होना लाजिमी है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्नाव पुलिस ने एक्स पर जवाब देते हुए बताया कि *अजगैन कोतवाली पुलिस को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं
अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी और सख्ती से कार्रवाई करती है, या फिर यह मामला भी अन्य घटनाओं की तरह फाइलों में सिमट कर रह जाएगा।



