
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव।।थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
21.12.2025 को उ0नि0 सुभाष चन्द्र मय हमराह पुलिस बल द्वारा थाना गंगाघाट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 754/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विशाल त्रिवेदी उर्फ छोटे बदमाश पुत्र जुगलकिशोर उम्र करीब 23 वर्ष निवासी गायत्री नगर भातूफार्म थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव को गंगापुल से गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया गया।

