
लखनऊ। चौक थाना क्षेत्र स्थित यूनाइटेड हॉस्पिटल पर एक तीमारदार ने अवैध वसूली और मरीज को जबरन बंधक बनाए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार, मरीज को कानपुर से इलाज के लिए केजीएमयू लाया गया था, लेकिन रास्ते में यूनाइटेड हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उसे अपने यहां भर्ती कर लिया।
आरोप है कि भर्ती के बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा परिजनों से भारी भरकम रकम की मांग की गई। रकम न देने पर मरीज को अस्पताल से बाहर न जाने देने और इलाज रोकने की धमकी दी गई। पीड़ित तीमारदार ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप है कि परिजनों को तत्काल कोई ठोस राहत नहीं मिल सकी।

तीमारदार का यह भी कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि मांगी गई रकम नहीं दी गई तो मरीज की जान को खतरा हो सकता है। इस कथित धमकी से परिजन दहशत में हैं।
मामले की सूचना चौक थाना पुलिस को दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित का नंबर- 8957542377



