
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की उपस्थिति, ठहराव व अधिगम स्तर में वृद्धि हेतु विभाग द्वारा सभी स्तरों में प्रयास किए जा रहे हैं ।भारतीय संस्कृति की समझ विकसित कर देश के प्रति गौरव की भावना,देश प्रेम जाग्रत करने के उद्देश्य से राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के एक दिवसीय भ्रमण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
इन निर्देशों के अनुपालन में जनपद के विकास खण्ड बिछिया, असोहा,नवाबगंज,नगर क्षेत्र,सिकंदरपुर कर्ण,सिकंदरपुर सरोसी के उच्च प्राथमिक विद्यालयों से 200 छात्र/ छात्राओं को 4 बसों के माध्यम से लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क ले जाया गया। मुख्य विकास अधिकारी कृति राज जी ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।
मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पाण्डेय ने बच्चों को चॉकलेट वितरित की।बसों में बच्चों की सुरक्षा के लिए उनके साथ उनके शिक्षक, डी सी सामुदायिक रुचि मिश्रा, एस आर जी डॉ रचना सिंह, मुसर्रत फातिमा,अखिलेश चंद्र शुक्ला मौजूद रहे।उन्नाव से लखनऊ के रास्ते बच्चे अंताक्षरी खेलते,दूसरे विद्यालयों के बच्चों के साथ अपने विद्यालय के अनुभव शेयर करते हुए जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे।रास्ते में बच्चों को बिस्किट ,पानी,फल वितरित किए गए।
पार्क पहुंचकर बच्चों को पता चला कि ये एशिया का सबसे बड़ा पार्क है।बच्चों ने बोटिंग की, साइकिलिंग की।बच्चों ने जुरासिक पार्क ,रंग बिरंगी मछलियों वाली झील और पक्षियों की कई प्रजातियां देखीं।बच्चों ने डॉ रचना सिंह के निर्देशन में योगा किया।अंत में बच्चों ने अपने शिक्षकों के साथ बैठकर भोजन किया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान,गहरी समझ और नए -नए अनुभव प्रदान करते हैं।बच्चों की अवलोकन क्षमता बढ़ती है।उन्होंने बताया कि इस प्रकार की सामूहिक गतिविधियों से बच्चों में टीम वर्क व सहयोग बढ़ता है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी,मुख्यालय संजय यादव ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण छात्रों को केवल अकादमिक रूप से ही नहीं बल्कि व्यक्तिगत और सामाजिक रूप से भी विकसित करते हैं। डी सी रुचि मिश्रा ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण बच्चों को जागरूक नागरिक बनाते हैं। इस अवसर पर नगर क्षेत्र ए आर पी संदीप द्विवेदी,प्रज्ञा शुक्ला,पूनम मिश्रा,स्मिता गुप्ता, भरत चित्रांशी,सुरेंद्र प्रकाश बच्चों के साथ उपस्थित रहे।

