
संवाददाता सचिन पाण्डेय
असोहा/ उन्नाव। आज दिनांक १८.१२.२०२५ को ब्लाक असोहा केंद्र पर श्रुतलेख एवं स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन पूर्ण व्यवस्थित एवं सुचारुपूर्ण तरीके से किया गया। ए.आर.पी. संतोष कुमार, ए.आर.पी. पी.के. सिंह, भूपेंद्र सिंह, पुनीत तिवारी, जयप्रकाश, अरविंद, अंकित, अनूप कुमार, रामबाबू, मंजू कनौजिया का पूर्ण सहयोग रहा।प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर प्रशांत प्रा. वि. सिकरी, उच्च प्राथमिक स्तर पर शिवन्या राजपूत कक्षा-8 उ. प्रा. वि. बचरौली, कम्पोजिट स्तर पर प्राथमिक में आराध्या, उ. प्रा. वि. गोसाई खेड़ा कक्षा-5 एवं अन्नपूर्णा सिंह कक्षा-8 ने उ. प्रा. वि. दरसवा को उच्च प्राथमिक में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

