
कानपूर देहात। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत संविलियन विद्यालय दस्तमपुर की छात्रा दीपांजलि राजपूत कक्षा 8 को एक दिन का खंड शिक्षा अधिकारी अकबरपुर बनाया गया एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी ने समस्त बीआरसी स्टाफ को पेंडिंग पड़े कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। ब्लॉक नोडल पुनीता पालीवाल ने बताया छात्रा दीपांजलि राजपूत को एक दिन का अधिकारी बनने का मुख्य उद्देश्य छात्रों को स्वप्रेरणा प्रदान करना है। जिससे वह भी पढ़ लिखकर राष्ट्र के विकास में अपना योगदान कर सकें कार्यालय सहायक के रूप में सुधांशु मिश्रा, जितेंद्र, शिल्पी एवं कल्पना एवं संविलियन विद्यालय दस्तमपुर के अध्यापिका स्मिता दीक्षित उपस्थिति रही।
वहीं दूसरी ओर मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत बैंक आफ इंडिया अकबरपुर कानपुर देहात में प्रात: संविलियन विद्यालय बिगाही एवं संविलियन विद्यालय दस्तमपुर की छात्राओं को ब्लॉक नोडल पुनीता पालीवाल ने बैंक भ्रमण कराया बैंक भ्रमण के दौरान छात्राओं को मशीन द्वारा पैसा जमा करना एवं निकलना बताया गया साथ ही निकासी पर्ची द्वारा पैसा निकालना और जमा स्लिप द्वारा पैसा जमा करना भी बताया गया ब्रांच मैनेजर हर्षित सेंगर द्वारा बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी छात्राओं को बताया आपके द्वारा बच्चों को बिस्किट समोसा और गरमा गरम चाय भी पिलाई गई छात्राएं बैंक भ्रमण के दौरान बहुत उत्साहित दिखाई दी क्योंकि उन्होंने प्रथम बार बैंक का भ्रमण इस प्रकार किया था विद्यालय की सभी छात्रों ने ब्रांच मैनेजर एवं समस्त बैंक स्टाफ को धन्यवाद प्रदान किया इस दौरान बैंक से चेतना पोरवाल, विद्यालय से श्रीमती रेनू सिंह जी एवं स्मिता दीक्षित उपस्थिति रही।

