
बरेली: बरेली पुलिस और गौतस्करों की मुठभेड़ हो गई जिसमें पुलिस ने मौके से दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया मुठभेड़ में हुए घायल तस्करों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कर दिया है.
देर रात पुलिस मुठभेड़ में दो गौतस्कर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
बारादरी थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई. फाइक एनक्लेव के पीछे हुई इस मुठभेड़ में दो गौतस्कर गोली लगने से घायल हो गए. घायल तस्करों की पहचान रिजवान और जुनैद के रूप में हुई है.
पुलिस के अनुसार, दोनों गौतस्कर गोकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. सूचना मिलने पर बारादरी पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की, इसी दौरान तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों तस्कर घायल हो गए.
घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है.
पुलिस ने मौके से दो तमंचे, दो खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस, एक रस्सी और एक टॉर्च बरामद की है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और तस्करों के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं.



