
उन्नाव।।जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने भारत गौरव सरदार पटेल जी की पुण्य तिथि पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय उन्नाव में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा राष्ट्रीय एकता के प्रतीक, मजबूत भारत के शिल्पकार लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूँ।
सरदार साहब ने टुकड़ों में बटी रियासतों एकीकृत करके अखंड भारत के स्वप्न को आगे बढ़ाया। देश के पहले गृह मंत्री के रूप में भारत माता की सुरक्षा के लिए किए गए उनके कार्यों को कभी नहीं भुलाया जा सकता।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार का कार्य कर सनातन के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया।
उन्हीं के कार्यों से प्रेरणा लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी और माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी ने कश्मीर से धारा 370 को हटा भारत की अखंडता को मजबूती प्रदान की है।
जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल कमल बाजपेई नीरज शुक्ला मनीष पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

