
उन्नाव।।प्रेम प्रसंग में जिगरी दोस्त ही निकला कातिल।झोलाछाप डॉक्टर संदीप और उसके साथी रंजीत गिरफ्तार।गांव की युवती को लेकर दोस्ती बदली दुश्मनी में।छह महीने से चल रहा था प्रेम त्रिकोण का विवाद।शराब पार्टी के बाद रची गई हत्या की साजिश।कॉल डिटेल और बयानों से खुली साजिश की परतें।हत्या के बाद जयपुर भागने की फिराक में था रंजीत।पुलिस जांच में बरामद हुई सुधीर की बाइक।दोनों अभियुक्तों को जेल भेजा गया, जांच जारी।
दिनांक 14.12.2025 को वादी मुकदमा रामसजीवन पाल पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम बलियाखेडा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव ने थाना अचलगंज पर तहरीर दी कि दिनांक 12.12.2025 को मेरा पुत्र सुधीर पाल उम्र 24 वर्ष घर से बिना बताये गांव के ही रंजीत वर्मा पुत्र रामचन्द्र वर्मा उम्र करीब 27 वर्ष के साथ कही चला गया था। काफी ढूंढा गया तो दिनांक 14.12.2025 को मेरा पुत्र मेडीलाल के खेत में मृत अवस्था में पड़ा मिला।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अचलगंज पर मु०अ०सं० 670/2025 धारा 3(5), 103(1), 238 बीएनएस बनाम 1. रंजीत वर्मा पुत्र रामचन्द्र वर्मा नि० ग्राम बलियाखेडा थाना अचलगंज उन्नाव 2. डाक्टर नाम अज्ञात निवासी बलिया खेड़ा पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना दिनांक 14.12.2025 को प्रभारी निरीक्षक मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा अभियुक्तगण 1. रंजीत वर्मा पुत्र रामचन्द्र वर्मा उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम बलियाखेडा थाना अचलगंज उन्नाव 2. संदीप पुत्र सुखलाल निषाद उम्र करीब 28 निवासी भोपालपुरवा मजरा ख्योरा कटरी थाना नबाबगंज जनपद कानपुर नगर को कब्जे से घटना में प्रयुक्त कपड़े का टुकड़ा बरामद कर ग्राम कंचनखेड़ा मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
दौराने जांच व पुछताछ में पाया कि मृतक सुधीर उपरोक्त व अभियुक्त संदीप उपरोक्त का एक ही लड़की से प्रेम संबंध था, जिसके चलते अभियुक्त संदीप ने अपने दोस्त रंजीत वर्मा के साथ मिलकर सुधीर की कपड़े के फंदे से गला घोटकर हत्या कर दी। गिरफ्तार अभियुक्तगण को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

