
उन्नाव।।नवाबगंज में जिला कृषि अधिकारी शशांक ने उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण में सिंह खाद भंडार भल्ला फार्म, रुखसार एग्री जंक्शन, तिवारी खाद्य केंद्र, रामघाट केंद्र और द्विवेदी खाद भंडार शामिल थे।
कई प्रतिष्ठानों पर संस्तुत मात्रा का बैनर न लगाने पर नोटिस जारी करने की सिफारिश हुई।
रुखसार एग्री जंक्शन पर एक कृषक ने अधिक मूल्य पर उर्वरक बिक्री का आरोप लगाया।
तिवारी खाद भंडार ने वितरण रजिस्टर प्रमाणित न किया और कृषकों के मोबाइल नंबर नहीं अंकित किए।
रामघाट केंद्र पर भी बैनर नहीं पाया गया।
द्विवेदी खाद भंडार ने बैनर नहीं लगाया और रजिस्टर में मोबाइल नंबर दर्ज नहीं किए।
सभी विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि कृषकों को उनकी जोत और भूमि अनुसार उर्वरक दें।
स्टॉक व वितरण रजिस्टर अद्यतन रखें और अनियमितता पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई होगी।
उर्वरक से संबंधित शिकायतों के

