
लखनऊ। पारा कोतवाली क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते युवती को गोली मारने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी आकाश और उसके साथी शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार को कब्जे में लेने के साथ ही घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध असलहा भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक द्वारा प्रेम संबंधों के चलते युवती पर फायरिंग की गई थी। घटना के बाद पारा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई में हंसखेड़ा चौकी इंचार्ज मुन्ना लाल, उपनिरीक्षक हर्ष यादव, अमित कुमार एवं सूबे चंद यादव की अहम भूमिका रही। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

