
कानपुर- मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में मुजफ्फरनगर का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। दूसरे स्थान पर कानपुर नगर रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले 48 घंटों तक धुंध और कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। विजिबिलिटी में काफी कमी आएगी। वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की गई है। प्रदेश में झांसी का तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.28 डिग्री अधिक रहा।
मौसम विभाग ने 14 दिसंबर के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 15 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट अगले 24 घंटे के लिए जारी किया गया है। मौसम का डबल अटैक (double attack), यानी ठंड के साथ पूरे क्षेत्र में कोहरे का असर भी दिखाई पड़ेगा। बरेली, पीलीभीत, अंबेडकर नगर, बहराइच, लखीमपुर, अयोध्या, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, मऊ, बलिया, देवरिया, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, आजमगढ़, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, और गोरखपुर में सबसे ज्यादा सब देखने को मिलेगा।मौसम वैज्ञानिक ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे काफी सावधानीपूर्वक पूर्वक वाहन चलाएं क्योंकि इस समय विजिबिलिटी कम होने के कारण दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं। अगले 24 घंटे तक यही स्थिति बनी रहेगी। हिमालय पर्वत श्रृंखला पर बर्फबारी की संभावना मौसमी मॉडल दिखा रहे हैं। उत्तर भारत में या उत्तर प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

