-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता



लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पंकज चौधरी को एकमत से प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित हुआ, जहां केंद्रीय नेतृत्व के प्रतिनिधि, प्रदेश के वरिष्ठ नेता, विधायकगण और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह घोषणा पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद की गई, जिससे संगठन में उत्साह का संचार हो गया। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनका चयन आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक माना जा रहा है। चौधरी ने शपथ लेते हुए कहा, “मैं कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी को मजबूत बनाऊंगा। विकास और राष्ट्रवाद हमारा मूल मंत्र रहेगा।” उपस्थित नेताओं ने उनका स्वागत किया और कहा कि चौधरी का नेतृत्व प्रदेश में भाजपा की लहर लाएगा। यह नियुक्ति विपक्षी दलों के लिए चुनौती बनेगी। चौधरी की सक्रियता से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पार्टी का विस्तार होगा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चुनाव हेतु केन्द्रीय चुनाव अधिकारी एवं मा० केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश भूपेंद्र सिंह चौधरी , मा० उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
सरकार केशव प्रसाद मौर्य , मा० मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार स्वतंत्र देव सिंह , मा० प्रदेश महामंत्री (संगठन) भाजपा, उत्तर प्रदेश धर्मपाल एवं अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे।


