
कानपुर।।कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सिकंदरा संदलपुर मार्ग पर बिरहाना चौराहे के पास शनिवार देर शाम एक कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए।घटना के बाद कार चालक कार छोड़ मौके से फरार हो गया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
घायलों की पहचान जमुआ गांव निवासी रवि कुमार और औरैया निवासी चंदन के रूप में हुई है।हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती कराया।
टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।पुलिस ने हादसे में शामिल कार को कब्जे में ले लिया है।थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।फरार चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी


