
लखनऊ।।पंकज चौधरी निर्विरोध यूपी भाजपा अध्यक्ष – योगी बने प्रस्तावक, दिल्ली से लखनऊ तक एक ही नाम की गूंज
गोरखपुर में जश्न, मां की आंखों से छलके आंसू—“बेटा आगे बढ़े, यही आशीर्वाद”
सुबह से चला सस्पेंस दोपहर में टूटा—साध्वी निरंजन ज्योति से लेकर नेताओं की चहलकदमी तक दिनभर हलचल
7 बार के सांसद को मिली कमान—कुर्मी समाज और पूर्वांचल में भाजपा ने बढ़ाया मजबूत दांव
स्वतंत्र देव के इशारे ने साफ किया रास्ता—“नए अध्यक्ष 7 बार सांसद… लोकप्रिय चेहरा”
योगी आदित्यनाथ बने प्रस्तावक, किसी और ने नहीं किया नामांकन; खबर सुनते ही मां की आंखें छलकीं
उत्तर प्रदेश की सियासत में आज बड़ा उलटफेर नहीं…
सीधा-सीधा बड़ा ऐलान!केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी बन गए हैं यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष।
लखनऊ के भाजपा मुख्यालय में नामांकन…
योगी आदित्यनाथ समेत दस दिग्गज नेताओं का समर्थन…और सबसे चौंकाने वाली बात—
किसी ने टक्कर देने की हिम्मत तक नहीं की!
दूसरी तरफ…गोरखपुर से आई वो तस्वीरें जिसने हर दिल छू लिया—मां की आंखों में खुशी के आंसू… बेटे की कामयाबी पर भावुक आशीर्वाद!
सुबह से चल रहा सस्पेंस…नेताओं की चहलकदमी…और फिर दोपहर में बड़ा खुलासा—“7 बार के सांसद… लोकप्रिय चेहरा… वही बनेंगे अध्यक्ष।”नाम नहीं लिया गया, लेकिन इशारा साफ था—पंकज चौधरी ही भाजपा के नए थिंक-टैंक, नए कमांडर!
उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज एक बड़ा पन्ना पलट गया। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी अब यूपी भाजपा की कमान संभालेंगे। शनिवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में उन्होंने नामांकन दाखिल किया—और मज़े की बात ये कि मैदान में उनके सामने कोई दूसरा दावेदार था ही नहीं। मतलब साफ—निर्विरोध अध्यक्ष!
नामांकन के प्रस्तावकों की लिस्ट भी कमाल—सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, और कुल 10 शीर्ष नेता शामिल। रविवार को लोहिया यूनिवर्सिटी में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल औपचारिक ऐलान करेंगे।
गोरखपुर में मां हुईं भावुक—”बेटा आगे बढ़े, बस यही आशीर्वाद है”
गोरखपुर से मिली तस्वीरें दिल छू लेने वाली रहीं। जब परिवार को ये खुशखबरी मिली, तो चौधरी की मां की आंखों से खुशियों के आंसू बह निकले।रोते हुए बोलीं—“बेटा आगे बढ़े, यही आशीर्वाद है।”
ये वही पल होते हैं जो राजनीति की भागदौड़ से ऊपर उठकर इंसानी रिश्तों की असली गर्माहट दिखाते हैं।
सुबह से चला सस्पेंस—फिर दोपहर में खुला खेल
सुबह तक पूरा यूपी इंतज़ार कर रहा था कि आखिर अध्यक्ष कौन बनेगा?
जब 11 बजे साध्वी निरंजन ज्योति पार्टी दफ्तर पहुंचीं, तो एक पल को लगने लगा कि शायद नाम उनका होगा। पर उन्होंने मुस्कुरा कर कहा—
“थोड़ी देर में सब सामने आ जाएगा।”
1:30 बजे पंकज चौधरी दिल्ली से लखनऊ पहुंचे—सस्पेंस और बढ़ गया।
उन्होंने कहा—
“अभी पार्टी दफ्तर जा रहा हूं… बाद में पता चलेगा।”
फिर थोड़ी देर बाद मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इशारों में सब साफ कर दिया—
“नए अध्यक्ष 7 बार सांसद रहे हैं… अपने समाज में लोकप्रिय हैं…”
अब 7 बार सांसद तो यूपी में बस एक ही चेहरा है—पंकज चौधरी।
महाराजगंज के 7 बार सांसद—ओबीसी कुर्मी समाज की बड़ी आवाज़
पंकज चौधरी यूपी में भाजपाई राजनीति का मजबूत स्तंभ माने जाते हैं।
7 बार के सांसद
योगी के गढ़ गोरखपुर से उनका मजबूत जुड़ाव
ओबीसी की कुर्मी बिरादरी का प्रभावशाली चेहरा
संगठन में लंबे समय से रणनीतिक भूमिका
प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति जनवरी 2025 में हो जानी थी, लेकिन महाराष्ट्र, यूपी उपचुनाव और फिर बिहार चुनावों के चलते मामला टलता रहा।
अब जाकर भाजपा ने संगठन में नई ऊर्जा का इंजेक्शन लगा दिया है।
नेतृत्व बदलता है, लेकिन जनता की उम्मीदें नहीं।
UP की राजनीतिक यात्रा आज एक नई दिशा में बढ़ी है—और यही वक्त है सोचने का कि लोकतंत्र की ताकत सिर्फ नेताओं में नहीं, बल्कि हर जागरूक नागरिक में बसती है।


