
लखनऊ।। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की सुबह कोहरे की चादर में लिपटी रही। विजिबिलिटी 50 मीटर ही रही, जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह सीजन का लगातार दूसरा दिन है जब इतना घना कोहरा है। इससे ठंड और लगन बढ़ गई है। हालांकि दोपहर तक हल्की धूप निकल आई। जिससे ठंढ से लोगों को राहत मिली। रात में न्यूनतम तापमान 11 से0 दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पछुआ हवाओं की एंट्री के कारण कोहरा और गलन दोनों तेजी से बढ़े हैं। गुरुवार सुबह औसत एक्यूआई 183 रिकॉर्ड किया गया, जबकि शाम तक यह 178 था। नवंबर से ही हवा ‘यलो और ऑरेंज जोन’ में बनी हुई है, जिससे प्रदूषण का स्तर और विजिबिलिटी दोनों प्रभावित हो रहे हैं। दोपहर में हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन हवा में ठंडक बरकरार रही। पश्चिमी दिशा से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं ने रात के तापमान में गिरावट दर्ज कराई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में लखनऊ में ठिठुरन और बढ़ सकती है।



