
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।। जनपद में हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।
आरोपी रहमत अली ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायर किया था।
जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, मौके पर ही दबोचा गया।
मुठभेड़ स्थल से 315 बोर का अवैध तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस बरामद।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी कब्जे में लिया।
आरोपी पर तुफैल अहमद की हत्या का मामला पहले से दर्ज था।
विवाद अलाव तापने को लेकर हुआ था, जिसमें तुफैल की इलाज के दौरान मौत हुई।
मुकदमे में अब धाराओं की बढ़ोतरी कर 109(1) BNS व 3/25/27 A ACT जोड़ी गई।
घायल आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
कोतवाली सदर पुलिस टीम को मुठभेड़ में मिली अहम सफलता।

