
संवाददाता शिव ओम शर्मा
उन्नाव: गंगाघाट पुलिस ने चोरी के तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी में इन्द्रेश सिंह, आकाश निषाद और अभिषेक वाजपेयी शामिल हैं।
आरोपियों के कब्जे से गले की चेन, हाफ पेटी और अन्य आभूषण बरामद।
साथ ही कुल 9000 रुपये नगद भी पुलिस ने जब्त किए।
मामला थाना गंगाघाट में मु0अ0सं0 733/2025 के तहत दर्ज था।
गिरफ्तारी के बाद धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई।
अभियुक्त इन्द्रेश सिंह का पहले से एनडीपीएस और चोरी के केसों में आपराधिक इतिहास।
पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देश पर अभियान चलाया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 रवि शंकर पाण्डेय सहित छह पुलिसकर्मी शामिल।

