
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर रोहित उर्फ टिल्लू गिरफ्तार।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 50 ग्राम चरस बरामद की।
आरोपी के पास से चोरी के 1000 रुपये और 3 आईडी कार्ड भी मिले।
कार्रवाई के तहत NDPS एक्ट में नया मुकदमा दर्ज किया गया।
आरोपी पर पहले से 24 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस टीम ने अजगैन–मुंशीगंज रोड से दबोचा हिस्ट्रीशीटर।
चल रहे अभियानों के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई बड़ी कार्रवाई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह सहित सात पुलिसकर्मी शामिल।



