
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव में प्लस पोलियो अभियान का आगाज़, जिला अस्पताल से रैली रवाना।
डीएम गौरांग राठी, सीडीओ कृति राज और सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने दिखाई हरी झंडी।
14 से 19 दिसंबर तक चलेगा विशेष पोलियो अभियान।
स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पिलाएँगी पोलियो की खुराक।
रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त बूथ बनाए गए।
अभियान में लाखों बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य।
अभिभावकों से अपील—बच्चों को बूथ पर ज़रूर लाएँ, कोई बच्चा छूटे नहीं।
रैली में स्वास्थ्य कर्मियों, स्कूली छात्रों और संस्थाओं ने दिया जागरूकता संदेश।

