
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।
उन्नाव में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने पीएम कृषि धन-धान्य योजना की समीक्षा की।
कलेक्ट्रेट के पन्नालाल सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
11 विभागों की 36 योजनाओं की 5 वर्षीय कार्ययोजना पर हुई विस्तृत चर्चा।
डीएम ने ऊसर भूमि सुधार के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
आम के लिए मिनी पैक हाउस और आम मंडी का प्रस्ताव शासन को भेजने के आदेश।
आलू किसानों के खेतों पर प्राथमिकता से ड्रोन प्रदर्शन कराने के निर्देश।
अधिक संख्या में ड्रोन सखी/ड्रोन दीदी का चयन व प्रशिक्षण कराने पर जोर।
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों का डेटा कृषि सखी के माध्यम से तैयार होगा।
मनेरगा कन्वर्जेन्स से तालाबों का जीर्णोद्धार कर किसानों को मछली पालन हेतु प्रोत्साहन।
मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने के लिए व्यापक मृदा परीक्षण के निर्देश, उत्पादन बढ़ाने पर फोकस।

