-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता
लखनऊ 12 दिसम्बर
उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र प्रातः 11 बजे से आहूत होगा।यह सत्र विधानसभा भवन, लखनऊ में आयोजित होगा। सत्र में विधायकों द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा और उनको पारित करने की उम्मीद है। वर्ष 2025 के लिए यह तृतीय सत्र बुलाया गया है। यह सत्र राज्य की राजनीतिक गतिविधियों को नई दिशा देगा।


