-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता
राजधानी लखनऊ के जियामऊ रैन बसेरा पहुंचे यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक!!
रैन बसेरे में रुके हुए लोगों से वार्तालाप व सबका हालचाल जाना!!
घायल व्यक्ति के इलाज के लिए डॉक्टरों को बुलाया!!
रैन बसेरे में रुके हुए लोगों का हेल्थ चेकअप भी कराया!!
लखनऊ में 25 स्थाई रैन बसेरे हैं – ब्रजेश पाठक!!
सभी रैन बसेरों में सबको सुविधा मिल रही है – ब्रजेश पाठक!!
लखनऊ। 11 दिसंबर
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को जियामऊ स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया। रैन बसेरा में रहने वाले लोगों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं रैन बसेरा प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डिप्टी सीएम ने बताया कि लखनऊ में 25 स्थाई रैन बसेरे एवं 41 अस्थाई रैन बसेरे हैं। इन रैन बसेरों में लगभग 3000 से अधिक लोग रहते हैं। यहां रहने वाले लोगों के भोजन, अलाव एवं आवश्यकता के अन्य सामान की व्यवस्था सरकार द्वारा कराई जा रही है। यहां रहने वाले लोगों का नियमित चिकित्सकीय परीक्षण, दवाओं एवं फागिंग भी कराई जा रही है। डिप्टी सीएम ने जियामऊ के रैन बसेरे में रहने वाले लोगों से विस्तार से बातचीत करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

