उन्नाव।।जनपद के थाना अचलगंज क्षेत्र के बेहटा के मजरा मन्ना खेड़ा में महिला की हुई हत्या। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुला कर घटना स्थल साक्ष्य एकत्रित किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
आपको बता दें मन्ना खेड़ा निवासी रामखेलावन रायबरेली के मियापुर में जल निगम में नौकरी करता है सोमवार को रामखेलावन रिश्तेदार की तेरहवीं में मल्लावां गए थे। राम खेलावन की पत्नी नगीना उम्र करीब 45 वर्ष घर पर अकेली थी। रामखेलावन का घर गांव के बाहर खेतों में बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह गांव का एक किसान उधर से गुजरा तो उसने आवाज दी जवाब न मिलने पर उसमें गेट खोल के देखा तो नजारा देख के दंग रह गया। मृतका नगीना का शरीर खून से लथपथ भैंसों के समीप जमीन पे पड़ा हुआ था। महिला के चेहरे व शरीर पर धारदार हथियार के काफी निशान पड़े हुए थे। किसान ने घटना की जानकारी गांव में रह रहे उसके परिवार वालों को दी। मृतका की देवरानी हिना ने घटना की जानकारी रामखेलावन दो दी।
सूचना पर अपनी टीम के साथ पहुंचे एसएचओ ब्रजेश कुमार शुक्ल ने फॉरेंसिक टीम बुला कर जांच पड़ताल करवाई। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


