
संवाददाता इरफान कुरौशी
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के निर्देश पर कैसरबाग पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज जय हिंद चौराहे पर सख्त चेकिंग अभियान चलाया।
कैसरबाग एसीपी और थाना प्रभारी के साथ भारी पुलिस बल ने मौके पर उतरकर हुड़दंग मचाने वाले लोगों को हिदायत दी। अभियान के दौरान कई वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने पर उनके चालान काटे गए।
एसीपी ने खुद क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए अराजक तत्वों पर पैनी नज़र रखने के आदेश दिए हैं। कमिश्नर के आदेशानुसार, क्षेत्र में शांति भंग करने वाले लोगों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।




