
उन्नाव/कानपुर।।उत्तर प्रदेश भर के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के चुनिंदा विज्ञान शिक्षकों का कंप्यूटर आधारित प्रशिक्षण आईआईटी कानपुर में संपन्न हुआ।
प्रोफेसर जे. रामकुमार आईआईटी चेन्नई तथा मधुकर वार्ष्णेय के संरक्षण में एससीईआरटी उत्तर प्रदेश द्वारा आज प्रतिभागियों को प्रोफेसर आत्रेय द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किया गया तथा ट्रेनिंग पूर्ण होने के पश्चात भोजन एवं जलपान आदि के बाद उन्हें उनके गंतव्य जनपदों की ओर रवाना किया गया

उन्नाव जनपद से कुल 10 शिक्षकों ने इसमें प्रतिभाग किया, जिनमें स्नेहिल पांडेय ,राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका, प्रज्ञा त्रिवेदी ,शिखा मिश्रा ,विनीता, रवि किरण सिंह, पवन पांडे ,सारिका चतुर्वेदी ,विनय आदि उपस्थित थे।

अब ये सभी शिक्षक 5 दिन की ऑनलाइन तथा 7 सप्ताह की ऑफलाइन ट्रेनिंग के बाद अपने विद्यालयों में छात्रों को आई आई टी से प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात विज्ञान की पुस्तकों में जोड़े गए नवीन पाठ्यक्रम में कंप्यूटर विषय के तहत कोडिंग सिखाएंगे।
तथा जनपद के अन्य शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में भी डायट में प्रशिक्षण देंगे।


