
चार गाड़ियां और नकद बरामद,
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के थाना कैसरबाग पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहम्मद निजाम व मोहम्मद हाशिम और अलीशाद नामक तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक चोरी किया गया TATA Ace/छोटा हाथी वाहन संख्या UP32KN3914 तीन मोटरसाइकिलें और 29,000/- रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
TATA Ace की चोरी के संबंध में थाना कैसरबाग में पहले से ही मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं (BNS 303(2) और 317(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत के लिए न्यायालय में पेश किया है।



