
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव में बाल श्रम रोधी अभियान: 5 बच्चे बचाए गए।
जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय ने अभियान का निरीक्षण किया।
एएचटी, सहायक श्रम आयुक्त और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने थाना कोतवाली और अचलगंज क्षेत्र में 24 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान 5 बच्चों को बाल श्रम करते हुए सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
दोषी प्रतिष्ठान मालिकों को श्रम विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया।
टीम ने बच्चों की सुरक्षा और भविष्य सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई की।
अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी नीलेश दीक्षित, कृष्ण शंकर अवस्थी, उपनिरीक्षक शैलेश, दशरथ, कोऑर्डिनेटर दिवाकर ओझा और केस वर्कर अम्बरीष अवस्थी ने सक्रिय भूमिका निभाई।



