
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव में भारत सरकार की योजना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन कृषि भवन से किया गया।
उप कृषि निदेशक महोदय रविचंद्र प्रकाश जी ने फसल बीमा सप्ताह रबी-2025 बाईक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बाईक रैली जिलाधिकारी कार्यालय, विकास भवन और कचहरी होते हुए विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंची।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर किसानों के बीच योजना का प्रचार प्रसार करना है।
योजना के तहत अधिक से अधिक ऋणी एवं गैर-ऋणी किसानों को जोड़ा जाना लक्ष्य है।
कार्यक्रम में जनपद और विकासखंड स्तरीय बीमा कंपनी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
किसानों को फसल बीमा के लाभ और प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम से किसानों में योजना को लेकर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
कार्यदायी संस्था: यूनिवर्सल सोम्पो GIC LTD.



