
रायबरेली।।फार्मासिस्ट सुरेंद्र सिंह लालगंज सामुदायिक केंद्र से महंगी दवा लाकर फतेहपुर के हुसैनगंज के सात मील पर निजी प्रैक्टिस कर दवा दुरुपयोग करते हैं-सूत्र और दवा के मरीजों से लेते हैं मोटी रकम
रायबरेली जनपद के लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात फार्मासिस्ट सुरेन्द्र सिंह एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार फार्मासिस्ट सुरेन्द्र सिंह अपने आप को डॉक्टर बनकर प्रतिदिन शाम करीब 5:30 बजे सातमील, हुसैनगंज क्षेत्र में अपने निजी कमरे में मरीजों को देखते हैं, जबकि यह पूरी तरह से सरकारी नियमों के विपरीत है।

आरोप है कि वे न सिर्फ निजी ढंग से मरीजों की जांच करते हैं, बल्कि सरकारी दवाएं भी अपने पास से उपलब्ध करा देते हैं, जिसे लेकर गंभीर अनियमितता और दुरुपयोग के संकेत मिलते हैं। मरीजों का कहना है कि यह सक तब होता है जब स्वास्थ्य केंद्र पर दवाओं की उपलब्धता कई बार सीमित रहती है।

इसके अलावा, उसी स्थान के पास स्थित पुनीत मेडिकल स्टोर के साथ कमीशन का खेल भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि फार्मासिस्ट द्वारा अक्सर ऐसे ब्रांडेड और महंगे दवा-पर्चे लिखे जाते हैं, जो सीधे इसी मेडिकल स्टोर से लिए मरीज एवं तीमारदार भेजे जाते हैं। मरीज को पर्चा और दवा खरीदने के बाद वापस फार्मासिस्ट को दिखानी होती है, तभी उसे घर जाने की अनुमति जैसी स्थिति बनती है। इससे आमजन में व्यापक नाराज़गी देखी जा रही है।

स्थानीय लोगों ने इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का विश्वास ऐसे कृत्यों से कमजोर होता है।
यदि विभाग स्तर पर जांच कराई जाए तो कई बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।
क्या विभाग करेगा कार्रवाई या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा – यह देखने वाली बात होगी।

