
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।उन्नाव में हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026 की तैयारी
जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में परीक्षा को नकल विहीन, शांति पूर्ण और पारदर्शी कराने की बैठक।
सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे और जिम्मेदार अधिकारी द्वारा मॉनिटरिंग होगी।
परीक्षा केंद्रों में फर्नीचर, प्रकाश, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
बालक और बालिका के लिए अलग-अलग शौचालय होंगे।
प्रश्न पत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम और सुरक्षित अलमारी की व्यवस्था अनिवार्य।
महत्वपूर्ण पेपरों पर विशेष ध्यान, और इंटरनेट के माध्यम से लाइव मॉनिटरिंग की तैयारी।
अग्निशमन उपकरण और डीवीआर में न्यूनतम 30 दिन की रिकॉर्डिंग अनिवार्य।
जनपद में 122 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, जिसमें 10 राजकीय, 50 सहायता प्राप्त और 62 वित विहीन विद्यालय।
हाई स्कूल में 39,508 और इंटर में 32,166 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।
जिलाधिकारी ने लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

