
कानपुर।।कानपुर देहात के रसूलाबाद के विकास नगर मोहल्ले में एक अध्यापक के घर चोरी का मामला सामने आया है।घटना उस समय हुई जब अध्यापक का परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था।चोरों ने उनके घर से नगदी समेत लाखों रुपए के जेवरात पार कर दिए।सोमवार सुबह घर लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला।
पीड़ित रामकुमार ने घटना की सूचना थाने में दी है।उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार रात अज्ञात चोरों ने उनके घर में धाबा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।सुबह करीब 10 बजे जब परिवार विकास नगर स्थित अपने घर पहुंचा तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था।अंदर देखने पर आलमारी टूटी और सामान बिखरा मिला।रामकुमार की पत्नी रंजना ने बताया कि वे कानपुर नगर के टिकरा स्थित निवारी गांव में अपने चाचा शिवशंकर के बेटे अमित की शादी में गए थे।
तभी चोरों ने मौका पाकर घर में रखी नगदी समेत लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है।मामले की जांच की जा रही है।जल्द घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।



