
अमीनाबाद में अराजकता बर्दाश्त नहीं, चौकी प्रभारी को दिए कड़े आदेश,
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। अमीनाबाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से थाना प्रभारी सुनील कुमार आजाद ने पूरी पुलिस टीम के साथ सघन निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र की तंग गलियों में पैदल गश्त की और अराजक तत्वों पर विशेष निगाह रखने के निर्देश दिए।
थाना प्रभारी ने चौकी प्रभारी को सक्रिय रहकर कार्य करने के कड़े आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमीनाबाद क्षेत्र के किसी भी इलाके में अराजकता या उत्पाद मचाने वाले तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गश्त के दौरान, थाना प्रभारी ने पट्टी दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपनी दुकानें पटरी के निर्धारित सीमा के अंदर ही लगाएं। चेतावनी दी गई है कि पटरी के बाहर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, देर रात तक सड़कों पर उत्पाद मचाने वाले युवकों और नियमों का उल्लंघन करने वाली गाड़ियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई व चालान किए जाने के आदेश दिए गए हैं।
पुलिस की यह सक्रियता दर्शाती है कि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।



