
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।शुक्लागंज में आज पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में दिखाई दिया। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक सिटी दीपक कुमार यादव तथा कोतवाली प्रभारी गंगाघाट अजय सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स द्वारा संदिग्ध स्थानों एवं राजधानी मार्ग पर पैदल फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। साथ ही स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
अधिकारीगण ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल की प्रभावी उपस्थिति से लोगों में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई।



