
कानपुर।।
यातायात माह के अवसर पर पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार की कानपुर वासियों से अपील
कानपुर नगर में आयोजित यातायात माह के तहत पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने शहरवासियों से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन हेतु विशेष अपील जारी की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यातायात केवल कानून पालन नहीं, बल्कि जीवन संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक नागरिक का सहयोग इसमें अत्यंत आवश्यक है।
शहरवासियों से निम्न नियमों का पालन करने की अपील की—
• दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें।
• चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
• शराब पीकर वाहन न चलाएं एवं निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
• वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।
• नाबालिग बच्चों को किसी भी प्रकार का वाहन चलाने की अनुमति न दें।
• राह-वीर योजना’ के तहत “गुड समेरिटन” या राह-वीर को सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को “गोल्डन आवर” में बचाने वाले व्यक्ति को ₹25,000 की पुरस्कार राशि से प्रोत्साहित किया जाता है।



