कानपुर।।कानपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई।
पनकी के इंडस्ट्रियल एरिया में एक ही कमरे में सो रहे चार दोस्तों के शव मिले हैं। ठंड से बचने के लिए कमरे में तसले में कोयला जलाया और दरवाज़ा अंदर से बंद कर सो गए थे।
पुलिस के मुताबिक, रात में ही कोयले का धुआं कमरे में भर गया और दम घुटने से चारों की मौत हो गई।
चारों दोस्त —
अमित वर्मा (32)संजू सिंह (22)
राहुल सिंह (23)
दौड़ अंसारी (28
ये चारों देवरिया के तौकलपुर गांव के रहने वाले थे और एक ऑयल सीड्स कंपनी में काम करते थे। जब पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी, तो चारों की लाशें एक साथ पड़ी मिलीं।
दोस्तों यह घटना चेतावनी है कि ठंड में कोयला या अंगीठी जलाकर बंद कमरे में सोना जानलेवा साबित हो सकता है। धुआं बिना आवाज़ किए जान ले लेता है



