
सुल्तानपुर।।कादीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,चोरी की मोटरसाइकिल संग एक चोर गिरफ्तार। कादीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक चोर को दबोचकर न्यायालय भेज दिया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को यह सफलता मिली है।अभियुक्त शिवम मिश्रा पुत्र विनोद कुमार मिश्रा निवासी सैदपुरकला थाना कादीपुर को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की होण्डा साइन मोटरसाइकिल नंबर DL3SDB9429 बरामद की गई।कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर, वरिष्ठ उप निरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश, हेड कांस्टेबल विरेन्द्र तिवारी और कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।

