
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव—जिलाधिकारी के निर्देश पर जीरो पॉवर्टी अभियान फेज-1 एवं फेज-2 के अवशेष कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करने का आदेश।
मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा बैठक में सभी विभागों को कार्यवाही समय-bound पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
17 नवंबर 2025 को सुमेरपुर, हिलौली और गंजमुरादाबाद में व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ कैम्प का आयोजन किया गया।
कैम्प में बी0ओ0सी0 के तहत पात्र निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण एवं योजनाओं से लाभ दिलाने की कार्रवाई की गई।
सुमेरपुर, हिलौली और गंजमुरादाबाद ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी और श्रम प्रवर्तन अधिकारी उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम रोजगार सेवक भी कैम्प में शामिल होकर सहयोगी रहे।
कैम्प के दौरान पंजीकृत श्रमिकों के नवीनीकरण एवं योजनाओं से लाभ दिलाने पर विचार-विमर्श किया गया।
श्रमिकों से अपील की गई कि वे बी0ओ0सी0 में पंजीकरण कर बोर्ड की योजनाओं का लाभ अवश्य लें।



