
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव—निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों की पठन क्षमता बढ़ाने हेतु “रीडिंग हैबिट्स” कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
ब्लॉक सिकंदरपुर कर्ण के बिझालमऊ उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरी पीपरखेड़ा के बच्चों ने पुस्तकालय का भ्रमण किया।
पुस्तकालय में बच्चों ने अपनी पसंदीदा किताबें चुनी और शांत वातावरण में बैठकर पढ़ाई की।
पुस्तकालयाध्यक्ष धीरज पांडेय ने बच्चों को पुस्तकालय की कार्यप्रणाली और समय के बारे में जानकारी दी।
बच्चों ने उपलब्ध किताबों की सूची पढ़कर आवश्यक किताबों के नाम अपने पास नोट किए।
डॉ रचना सिंह ने बताया कि पुस्तकालय जाने से बच्चों का ज्ञान, एकाग्रता और भाषा कौशल बढ़ेगा।
कक्षा 8 की पुष्पा ने कहा कि शांत वातावरण में पढ़ाई से ध्यान भटकता नहीं है और सीखने में मज़ा आता है।
अंश ने कहा कि साथ पढ़ने से टीम भावना और पढ़ने की इच्छा भी विकसित होती है।



