
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।यातायात माह 2025 के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त लखनऊ के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त यातायात “ कमलेश दीक्षित ” द्वारा हज़रतगंज चौराहे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली में 40 विंटेज कार जिसमें ऑस्टिन-7,ट्रम्फ, मॉरिश मिनर, स्टैण्डर्ड जैसी आदि कारें शामिल हुयी एवं 1090 चौराहे पर 30 बाइकें जिसमें हार्ले डेविडसन, कावासाकी निंजा, रायल इन्फील्ड, जावा आदि बाइको द्वारा रैली में प्रतिभाग किया गया जिनको मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव गृह “ संजय प्रसाद” द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना था कि “सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, हमारी ज़िम्मेदारी है”
लखनऊ पुलिस जन सामान्य के सहयोग से लखनऊ शहर को सुगम रास्ते और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों और आम जनता को बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग, वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन/ मोबाइल फोन का उपयोग न करना तथा पैदल यात्रियों के अधिकारों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विंटेज कारों का आकर्षक प्रदर्शन देखते हुए लोगों ने उत्साहपूर्वक यातायात नियमों के पालन का संकल्प भी लिया। इस प्रकार की पहलें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और सुरक्षित यातायात संस्कृति विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
यातायात पुलिस, लखनऊ ।

