-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता

लखनऊ, 14 नवम्बर।
पुलिस मुख्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेटर एवं पुलिस उपाधीक्षक सुश्री दीप्ति शर्मा का सम्मान करते हुए पूरा उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार गर्व से भर उठा।
उनकी असाधारण उपलब्धियाँ यह दर्शाती हैं कि माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी की कुशल खिलाड़ी योजना ने उत्तर प्रदेश को खेल प्रतिभाओं का सबसे गतिशील केंद्र बना दिया है—जहाँ विश्वविजेता खिलाड़ी अब वर्दी में जनता की सेवा कर रहे हैं।
दीप्ति शर्मा का दृढ़ संकल्प, अनुशासन और विश्वस्तरीय प्रदर्शन—यूपी पुलिस की कार्यसंस्कृति के मूल्यों से पूरी तरह मेल खाता है।



