बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड आंधी देखने को मिली। बीजेपी जदयू के नेतृत्व वाले गठबंधन राज्य की 243 सीटों में से 202 सीटों पर जीत दर्ज की। इस चुनाव में बीजेपी 89 सीटों के साथ राज्य का सबसे बड़ा दल बनकर उभरी जबकि उसकी सहयोगी जदयू 85 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही। एनडीए गठबंधन में शामिल लोजपा (राम विलास) 19, जीतन राम मांझी की पार्टी HAM(S) पांच और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा चार सीटें जीतने में सफल रहे।
बात अगर महागठबंधन की करें तो राजद को सिर्फ 25 मिलीं। पिछली चुनाव की तुलना में उसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। राजद की सहयोगी कांग्रेस सिर्फ छह सीटों पर सिमट गई। इसके अलावा महागठबंधन में शामिल भाकपा माले दो, IIP एक और CPI(M) एक सीट ही जीत पाईं। राज्य में AIMIM पांच और बहुजन समाज पार्टी एक सीट जीतने में सफल रही।



