
सहारनपुर।।उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज सहारनपुर जनपद में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।
उनके आगमन पर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं स्थानीय प्रशासन ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
उपमुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस सहारनपुर में जनप्रतिनिधियों तथा समस्त भाजपा पदाधिकारियों से भेंटकर क्षेत्र की विकास योजनाओं और स्थानीय समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।

केशव प्रसाद मौर्य जी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें जनहित से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुँचे, इस कार्यक्रम के पश्चात सहारनपुर स्थित सेठ गंगा प्रसाद माहेश्वरी जन मंच सभागार, निकट गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान से देश की स्वतंत्रता एवं आदिवासी समाज के उत्थान में अमूल्य योगदान दिया।

मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आदिवासी गौरव को सम्मान देने हेतु किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सरकार निरंतर जनजातीय समाज के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, और आजीविका के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

उक्त कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी एवं माननीय जन प्रतिनिधि एवं जिला स्तर अधिकारी व सम्मानित जनता उपस्थित हुई।


