
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव : थाना कोतवाली सदर पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले का खुलासा किया।
पुलिस ने एक महिला अभियुक्ता और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अनीता पत्नी होरीलाल गौतम (कानपुर नगर), जीनू उर्फ चीनू उर्फ सुरजीत और हरिओम (दोनों प्रयागराज निवासी) शामिल हैं।
03 नवम्बर 2025 को वादी की तहरीर पर मुकदमा संख्या 958/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस ने दोनों अपहृताओं को सकुशल बरामद कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया और मुकदमे में धारा 143(5)/123 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक पंकज राज शरद, कांस्टेबल अक्षय गोस्वामी, विनीत पाल और महिला कांस्टेबल रेनू कटिया शामिल रहीं।
पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक पंकज राज शरद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


