
फतेहपुर। खागा तहसील मुख्यालय पर बुधवार को भारतीय मजदूर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विजयीपुर ब्लॉक किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम वलीपुर रमसगरा में चल रहे पिता-पुत्र विवाद के चलते पीड़ित परिवार के दर-दर भटकने की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। यूनियन ने प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई और स्थायी समाधान की मांग की।इस दौरान यूनियन के जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री (कार्यालय सचिव) चंद केश प्रजापति, खागा तहसील अध्यक्ष केशन यादव, हरदो विधानसभा सदस्य विद्यानंद, ग्राम सभा अध्यक्ष वासुदेव, विधानसभा अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, जिला सचिव शैलेंद्र सिंह, जगतपाल प्रजापति, ब्लॉक अध्यक्ष माधव निषाद सहित यूनियन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि ग्रामीण समस्याओं का निस्तारण शीघ्र नहीं किया गया, तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए तहसील परिसर को गूंजा दिया भारतीय मजदूर किसान यूनियन जिंदाबाद”, “राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू पाल जिंदाबाद”, “राष्ट्रीय संगठन मंत्री क्षत्रपाल मौर्य जिंदाबाद”, “प्रदेश अध्यक्ष गौरव पांडेय जिंदाबाद” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।


