
मोहनलालगंज, लखनऊ।। भाई द्वारा घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या करने की कोशिश किये जाने की सूचना पर पहुंची मोहनलालगंज पुलिस टीम ने बचाई युवक की जान….
थाना क्षेत्र अंतर्गत कूढ़ा के रहने वाले विशाल पुत्र कालिका ने भाई गुड्डू पुत्र कालिका उम्र लगभग 32 जोकि घरेलू विवाद के चलते अपने कमरे में बंद होकर आत्महत्या करने का कर रहा था प्रयास द्वारा थाना मोहनलालगंज पर दी गईं थी सूचना….
सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुँची मोहनलालगंज पुलिस टीम ने बिना देर किये अंदर से बंद दरवाजा तोड़कर कमरे में किया प्रवेश छत की कुंडी में साड़ी के सहारे फांसी लगाने का युवक कर रहा था प्रयास….
मोहनलालगंज पुलिस टीम के आरक्षी किशन जायसवाल व आरक्षी सत्येंद्र ने बचाई युवक की जान….
थाना प्रभारी दिलेश कुमार सिंह ने कहा की थाना मोहनलालगंज पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए है सदैव तत्पर….
स्थानीय नागरिकों की मोहनलालगंज पुलिस ने की प्रशंसा….


