
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अंतर्गत थाना मड़ियांव पुलिस टीम द्वारा अपराध नियंत्रण अपराधियों की धरपकड़ और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
मड़ियांव थाने की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुखबीर खां पुरम झुग्गी झोपड़ी निकट सिध्देश्वर महादेव मन्दिर गौरभीठ के खाली प्लाट के पास जाल बिछाकर एक व्यक्ति को पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम विजय अग्रवाल उर्फ गोल्फु उर्फ विजय कालिया पुत्र हंसराज अग्रवाल निवासी सेक्टर सी अलीगंज थाना विकास नगर जनपद लखनऊ बताया। उसकी उम्र लगभग 42 वर्ष है और वह पेशे से चालक है। वह हालपता- जीसीआरजी कॉलेज के पास किराए के मकान, चन्द्रिका देवी रोड, थाना बीकेटी, लखनऊ का निवासी है।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर और दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए।
पुराना वारंट अभियुक्त के विरुद्ध माननीय जनपद एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय सं0 08 लखनऊ द्वारा सत्र परीक्षण सं0 569/2004, मु०अ०सं० 549/2003 सरकार बनाम विजय उर्फ गोल्फु अग्रवाल धारा 302/201/404 भादवि थाना मड़ियांव लखनऊ के संबंध में गैर जमानती वारंट NBW जारी किया गया था।
नया अभियोग बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 653/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही पूरी की जा रही है और अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।




