
अवैध असलहा और लूटा गया कैश बरामद,
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की चौक पुलिस टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक लूट की घटना का त्वरित अनावरण करते हुए तीन शातिर लुटेरों/स्नैचरों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूटे गए ₹2,080/- रुपये, घटना में इस्तेमाल की गई एक जुपिटर स्कूटी एक अवैध तमंचा 0.32 बोर और दो जिंदा कारतूस 0.32 बोर बरामद किए गए हैं।
पुलिस आयुक्त लखनऊ महोदय के आदेशों और श्री विश्वजीत श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त पश्चिमी, तथा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा, अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त चौक श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में, प्रभारी निरीक्षक श्री नागेश उपाध्याय की टीम ने यह कार्रवाई की।
मड़ियांव निवासी श्री कमल अहमद ने लिखित तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि साईकिल कॉलेज चौराहे के पास ई-रिक्शा से उतरते समय कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी चाभी और पर्स छीन लिया था। पर्स में ₹2,080/- रुपये नगद और अन्य जरूरी कागजात थे। इस संबंध में थाना चौक में मु0अ0सं0 274/2025 धारा 394(2) भादंवि के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कियागया था,



