
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव।।थाना अचलगंज पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को 3 किलो 800 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 09.11.2025 को प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा अभियुक्तगण साजन पाडेय पुत्र स्व० शिवप्रकाश पाण्डेय निवासी लाऊखेडा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव उम्र 55 वर्ष व राजू गौतम पुत्र स्व० सत्यनारायण निवासी ओमपुरवा तारी खाना थाना चकेरी जनपद कानपुर नगर उम्र 40 वर्ष को कब्जे से क्रमशः 2.300 किलोग्राम व 1.500 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ कोलुहागाढा ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना अचलगंज पर क्रमशः मु0अ0सं0 626/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम साजय पाण्डेय उपरोक्त तथा मु0अ0सं0 627/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम राजू गौतम उपरोक्त पंजीकृत किया गया।


