
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा हत्या के 06 वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 06.11.2025 को मुकदमा वादिनी महादेई पत्नी हीरालाल निवासी गगनीखेड़ा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव द्वारा थाना गंगाघाट पर तहरीर सूचना दी गई कि दिनाँक 05.11.2025 को घर के आंगन में मेरे पति हीरालाल चारपाई पर सोये थे तभी 1.सोनू, 2.राजकुमार, 3.जितेन्द्र पुत्रगण राजाराम व 4.महेश निषाद पुत्र खुमान , 5.गोविन्द पुत्र छेदीलाल, 6.संतोष, 7.अमन 8.मन्टानी पुत्र रामऔतार निवासीगण गगनीखेड़ा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव ने मिलकर मेरे पति हीरा लाल को गोली मार कर हत्या कर दी। उनके साथ मनोज पुत्र शंकर निवासी गगनीखेड़ा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव भी था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गंगाघाट पर मु0अ0सं0 664/2025 धारा 191(2)/191(3)/190/103(1)/351(3)/3(5) बीएनएस बनाम 1.सोनू पुत्र राजाराम, 2. राजकुमार पुत्र राजाराम, 3.जितेन्द्र पुत्र राजाराम 4.महेश निषाद पुत्र खुमान, 5.गोविन्द पुत्र छेदीलाल, 6.संतोष पुत्र अज्ञात, 7. अमन पुत्र अज्ञात 8.मन्टानी पुत्र रामऔतार 9.मनोज पुत्र शंकर निवासी गण गगनी खेड़ा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव पंजीकृत किया गया।
दिनांक 09.11.2025 को मुकदमा उपरोक्त में थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तगण 1.राजकुमार पुत्र स्व0 राजाराम निवासी गगनी खेडा गंगाघाट उन्नाव उम्र करीब 40 वर्ष 2.सोनू पुत्र स्व0 राजाराम निवासी गगनी खेडा गंगाघाट उन्नाव उम्र करीब 36 वर्ष 3.जितेन्द्र पुत्र स्व0 राजाराम निवासी गगनीखेडा गंगाघाट उन्नाव उम्र करीब 30 वर्ष 4.मनोज पुत्र स्व0 शंकर निवासी गगनीखेडा गंगाघाट उन्नाव उम्र करीब 42 वर्ष 5.मन्टानी पुत्र रामऔतार निवासी गगनीखेडा गंगाघाट जनपद उन्नाव उम्र करीब 27 वर्ष व 6.अमन पुत्र संतोष निवासी गगनीखेडा गंगाघाट उन्नाव उम्र करीब 21 वर्ष को प्रखर जी महाराज स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया है।

